प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार
सोनभद्र, अगस्त 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। रामपुर बरकोनिया के सिलथम गांव निवासी भारतदीप की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग की रंजिश में तीन युवकों ने गला दबाकर उसकी हत्या की थी और शव पानी में डुबो दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बाइक और मोबाइल बरामद करते हुए चालान कर दिया। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम गांव निवासी 19 वर्षीय भारतदीप दुलारे राम कुंजुर पुत्र प्रदीप कुमार 15 अगस्त की रात अचानक घर से गायब हो गया था। अगले दिन उसका शव कसरहिया नदी पुल के नीचे पानी में मिला था। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू की। 17 अगस्त को परिजनों की तहरीर पर शुभम पासवान समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.