एटा, सितम्बर 2 -- 17 माह पहले हुई पवन हत्याकांड की परतें अब खुल सकी। पवन की प्रेम-प्रसंग में हत्या हुई थी। पुलिस ने मामले में महिला को पकड़कर हत्या के खुलासे का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पवन महिला को अपने साथ रखने की जिद करता था। महिला पति, बच्चों को छोड़कर जाना नहीं चाहती थी। पवन की जिद को देखते हुए देवर के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। कानूनी कार्रवाई के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है। थाना नयागांव के गांव नगला तारा निवासी पिता ने नंदराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 22 वर्षीय बेटा पवन 25 अप्रैल 2024 की शाम करीब पांच बजे घर से सराय अगहत बाजार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद न मिलने पर घरवालों ने तीन मई 2024 को थाना नयागांव में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई न...