रांची, मई 4 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हनुमान नगर तिलता में किराये के मकान में रह रहे सीयूजे के छात्र साकेत यादव (24) ने सोमवार सुबह पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी था। घटना की जानकारी तब हुई जब दोपहर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और पिता के बार-बार फोन करने पर भी उसने कॉल रिसीव नहीं किया। सूचना मिलने पर मकान मालिक ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्र फंदे से लटका मिला। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है。 यह भी पढ़ें- हम अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं, गुड बाय दोस्तों; MP में कपल ने स्टेटस लगा दी जान, सामने आई यह वजहसुसाइड नोट से प्रेम प्...