प्रेम प्रसंग में सगे भाई ने की मरांग की हत्या, गिरफ्तार
साहिबगंज, मई 28 -- मंडरो। मिर्जाचौकी पुलिस ने मरांग मरांडी हत्या मामले का खुलासा कर लेने का दावा किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर मृतक के सगे भाई सनत टुडू को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिहार के इशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के कटहल टोला निवासी मरांग मरांडी का शव बीते रविवार को मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बसाहा गांव से कुछ दूरी पर पहाड़ की तलहटी से बरामद किया गया था।घटना के बाद मृतक की पत्नी तानी चौड़े के बयान पर मिर्जाचौकी थाना में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा की गई तकनीकी जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी तानी चौड़े और आरोपी सनत टुडू के बीच प्रेम संबंध था।आरोपी युवक मृतक का सगा भाई बताया जा रहा है। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.