बेगुसराय, अप्रैल 9 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। प्रेम प्रसंग में वॉलीबॉल के नेशनल लेवल के खिलाड़ी गोविंद कुमार को गोलियां मारकर जख्मी किया गया था। इरादा था उसकी हत्या करने की। इसके लिए सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा गांव निवासी धरनीधर सिंह का पुत्र भूपिन्द्र कुमार ने बदमाशों को पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसमें एक बदमाश को दबोच लिया गया है। पुलिस हत्थे चढ़ा बदमाश लाखो थाना क्षेत्र के इनियार गांव निवासी सुशील सिंह का पुत्र मुरारी सिंह का नाम शामिल है। इस घटना को बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। इनमें से अबतक दो बदमाशों को पकड़ा जा सका है। इसके साथ ही 30 मार्च को दिनदहाड़े नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक व जीडी कॉलेज के बीच बाइक सवार बदमाशों के द्वारा खिलाड़ी गोविंद कुमार को गोलियां मारकर जख्मी करने के मामले का खुलास...