सहारनपुर, जुलाई 3 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में बुधवार रात एक लैब टेक्नीशियन और निजी स्कूल की शिक्षिका के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंध और पारिवारिक असहमति के चलते आत्महत्या का माना जा रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम, बिसरा और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से केरल निवासी सैम कमनिश (40) दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था, जबकि गागलहेड़ी क्षेत्र के रसूलपुर पापड़ेकी निवासी आस्था (23) एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं। बुधवार सुबह आस्था घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। अस्पताल के सीसीटीवी फु...