मुंगेर, मार्च 12 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने टेटियाबंबर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पतघाघर स्थित एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में काम दिलाने के बहाने किशोरी के साथ पिछले करीब एक वर्ष से यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है। किशोरी की जब तबीयत बिगड़ी, तब उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां का कहना है कि स्टूडियो में गाना गाने उसकी बेटी पिछले एक वर्ष से जा रही थी। उसकी बेटी के साथ गलत व्यवहार किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।मामले में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.