प्रेम प्रसंग में युवती पहुंची पुवायां, कोतवाली में दिनभर चली पंचायत
शाहजहांपुर, मई 4 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के एक युवक और दूसरे जनपद की युवती के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का मामला सोमवार को कोतवाली पहुंच गया। युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद लेकर पुवायां आ गई, जिसके बाद दोनों कोतवाली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व युवक कंबाइन चलाने दूसरे जनपद गया था, जहां उसकी युवती से पहचान हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। सोमवार को युवती सीधे पुवायां पहुंची और युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। सूचना पर पुलिस ने युवती से पूछताछ कर उसके परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद युवक की पत्नी, तीन बच्चे और पिता भी कोतवाली पहुंच गए और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने फैसले पर अड़ी रही। दिनभर कोतवाली में पंचायत चलती रही, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पुलिस ने एहतियातन युवक को हिरासत में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.