औरंगाबाद, जून 10 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के मंझार गांव में बुधवार की सुबह एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गांव निवासी मो. गुलाम हैदर की 19 वर्षीय पुत्री नगवां प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि प्रेमी से विवाह नहीं हो पाने और संबंधों में उत्पन्न तनाव के कारण उसने घर के आंगन स्थित अमरूद के पेड़ में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पेड़ के समीप शौचालय होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। बाद में परिवार के एक सदस्य की नजर उस पर पड़ी तो शोर मचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पीएसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, मामले की जांच की और शव को कब्जे म...