प्रेम-प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात प्रेम-प्रसंग में युवती ने आत्महत्या कर ली। प्रेमी द्वारा शादी करने से इनकार पर युवती फंदे से लटक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि युवती का बंदी निवासी रोशन कुमार महतो से तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती को शादी का झांसा देकर परदेस ले जाने के बहाने शुक्रवार को युवक ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर छोड़ दिया। इसके बाद युवती अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया था। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.