गढ़वा, अप्रैल 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। धुरकी थानांतर्गत खाला गांव निवासी मोहम्मद कासिम की पुत्री 22 वर्षीया शमा परवीन ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री शमा और धुरकी गांव निवासी अंसार अंसारी का पुत्र राजुल अंसारी के बीच इंटर में पढ़ने के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद राजूल के पिता और शमा के पिता ने आपस में समझौता कर दोनों को शादी के लिए दो साल का समय दिया गया था। उसी क्रम में राजूल ने शमा परवीन से मिलकर कहा कि उसके पिता लड़की पक्ष से चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे हैं। तभी हम दोनों की शादी होने देंगे। उसके बाद राजूल ने शमा को कहा कि जब हम दोनों की शादी नहीं होने देंगे तो चलो दोनों मिलकर कीटनाशक खा लेंगे। उसके बाद दोनों ने एक सा...