प्रेम प्रसंग में युवती घर से लापता, चार नामजद
अलीगढ़, मई 24 -- खैर, संवाददाता। शिवाला चौकी क्षेत्र के एक गांव से युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही युवक समेत चार लोगों पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित पिता के अनुसार 22 मई की रात उनकी बेटी मकान की छत पर सो रही थी। देर रात जब परिजनों की आंख खुली तो युवती अपने बिस्तर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। आरोप है कि गांव निवासी युवक अपने साथियों के साथ युवती को कार में बैठाकर ले गया। परिजनों का यह भी कहना है कि युवती घर में रखी नगदी और सोने-चांदी के आभूषण भी साथ ले गई है। पिता की तहरीर पर गांव निवासी ललित, मोहित, दुष्यंत और कुलदीप के खिलाफ कोतवाली खैर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.