हजारीबाग, मार्च 22 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी थाना क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रकाश भुइंया 23 वर्ष पिता स्व. लेटारी भुइंया, ग्राम चरेवा टांड़, पंचायत रेबर निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रकाश भुइंया ने बड़का आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भीखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। बताया जाता है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन लड़की के पर...