बांदा, जून 10 -- बांदा,संवाददाता। प्रेम प्रसंग में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव निवासी 23 वर्षीय शिवम कुमार पुत्र बृजेश मिश्रा का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते उसने मंगलवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि शिवम का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने उसके खिलाफ मुकदमा पर दर्ज करा दिया था। वह एक दो बार जेल भी ...