प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को लगाई आग
वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राजापुर (चोलपुर) गांव निवासी 18 वर्षीय अमन राजभर ने शनिवार दोपहर जंसा क्षेत्र स्थित एक गांव में प्रेमिका से विवाद के बाद खुद को आग लगा लिया। उसे गंभीर हाल में कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचे जंसा इंस्पेक्टर अनिल शर्मा ने पूछताछ की। अमन राजभर जंसा थाना क्षेत्र की युवती से प्रेम करता है। शुक्रवार को वह किसी काम से हरसोस गांव गया था। इस दौरान वह अपने पट्टीदार की रिश्तेदारी वाले घर पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई। बताया जाता है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर अमन आवेश में आ गया। पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली। देखते ही देखते आग की लपटों ने उसे घेर लिया। वहां मौजूद लोगों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.