लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम रजवापुर ठाकुरान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम रत्नापुर बिजुआ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज सिंह पिछले करीब दो- ढाई वर्षों से अपने बहनोई फूलचंद सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह के घर रह रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी अपने माता पिता से नहीं बनती थी, जिसके कारण वह बहनोई के यहां रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार सूरज का गांव के ही एक व्यक्ति की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी 25 अप्रैल को तय थी। इसी से आहत होकर सूरज ने कथित रूप से रात में जहर खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुं...