बगहा, अप्रैल 2 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया व उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे व पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची।पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही स्थानीय पंचों ने स्थिति बिगड़ती देख बंधक बनाए गए युवक को वहां से भगा दिया। सूत्रों के अनुसार युवक की कई घंटों तक पिटाई की गई। जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष निशी कुमारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी।लेकिन मौके पर प्रेमी...