पूर्णिया, जनवरी 4 -- बड़हारा कोठी, एक संवाददाता।बीकोठी थाना क्षेत्र के पटराहा पंचायत अंतर्गत बेलदारी टोला वार्ड संख्या आठ में 20 वर्षीय युवक राहुल कुमार की शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की मां रेखा देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। रेखा देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके पुत्र राहुल कुमार का प्रमुख टोला निवासी बिजेंद्र मंडल की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर एक दिन पूर्व ही पंचायत भी हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। रेखा देवी का आरोप है कि इसी रंजिश में साजिश के तहत उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक की मां ने जिन दो लोगों को नामजद किया है उसमें बेलदारी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.