मधुबनी, जून 24 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना की विशनपुर पंचायत के भंगीडीह गांव के बधार में बुधवार की सुबह शीशम के पेड़ से लटकता एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। दोपट्टा से गर्दन में फंदा लगा युवा शीशम के पेड़ से लटक रहा था। उसके बाएं घुटन के नीचे जख्म था एवं एवं प्राइवेट पार्ट पर तेज हथियार से हमला किये जाने से खून रिस रहा था। पेड़ से युवक का शव लटके रहने की सूचना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। तत्काल इसकी सूचना बेनीपट्टी थाने को दी गई। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शीशम के पेड़ से लटकता मिला शवपुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की पहचान दरभंगा जिला के जाले थाना के गररी गांव के तेजू पासवान के 24 वर्षीय पुत्र...