सीतामढ़ी, जनवरी 10 -- परिहार। भारत-नेपाल सीमा से सटे परिहार प्रखंड के बेला थाना क्षेत्र के धुनियामाटोल मठ के समीप शुक्रवार सुबह युवक अविनाश कुमार (20) का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अविनाश बेला थाना क्षेत्र के रोइआही गांव निवासी वीरेंद्र महतो का पुत्र था। अविनाश की गोली मारकर हत्या की गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। सूचना मिलते ही बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से जरूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक एवं एक देसी कट्टा बरामद किया है, जिसमें खोखा फंसा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.