प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के मत्तूपुर बोझी गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज लोगों ने घर के भीतर युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव नदी किनारे पेड़ से टांग दिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक की तहरीर पर पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया। हालांकि परिजनों ने दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर शाम तक अंतिम संस्कार नहीं किया। मत्तूपुर बोझी गांव निवासी महेश नारायण वर्मा के तीन बेटे और एक बेटी में सबसे छोटे 20 वर्षीय प्रदीप वर्मा का शव शनिवार शाम सई नदी किनारे पेड़ से लटका मिला था। रविवार शाम पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया था। शव घर पहुंचा तो परिजनों ने एक युवती से प्रेम प्रसंग में उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अंति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.