गाजीपुर, जुलाई 26 -- जमानियां (गाजीपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जमानियां कोतवाली क्षेत्र में घर में सो रहे बाइक मैकेनिक की प्रेम प्रसंग में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी गले में फंसे चाकू को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने प्रेमिका के दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कसेरा पोखरा निवासी 24 वर्षीय विजय उर्फ भोला बिंद सब्बलपुर कलां गांव में अपने ननिहाल में रहता था। वह भैदपुर में बाइक सर्विस करने की दुकान चलाता था। विजय शनिवार रात दुकान से ननिहाल लौटने के बाद अपने कमरे में सो रहा था। देर रात घर में घुसे हमलावरों ने विजय के गले पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। युवक की गर्दन के बाईं ओर चाकू फंसा छोड़कर हमलावर फरार हो गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। युवक की मां निर्मला ने बताया कि विजय का एक गांव की युवती से प्रेम-प्र...