मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- अहरौरा (मिर्जापुर)। अहरौरा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में एक प्रेमी ने विवाहित की हत्या शव गेहूं के खेत में फेंक दिया। महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति नासिक में रहकर काम करता है। उसकी 32 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली रहती थी। रविवार देर शाम वह घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार सुबह बेचूबीर बाबा मंदिर के पास गेहूं के खेत में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार महिला के सिर और शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और शव को खेत में लाकर फेंका दिया गया। अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.