भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता प्रेम-प्रसंग में 25 साल के बी फार्मा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसने बरारी स्थित अपने घर पर घटना को अंजाम दिया। घटना रविवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। कमरे में रस्सी से फंदा बना उससे लटककर उसने जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई। मोबाइल जांच के लिए जब्त किया गया और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। वह मुंगेर स्थित बी फॉर्मा कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि उसके पिता का निधन लगभग 13 साल पहले ही हो चुका है। वह अपनी मां के साथ रहता था। शनिवार की शाम उसने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। उस समय तक उसे कोई परेशानी नहीं थी। रविवार की सुबह वह जगा। सभी से बात की। उसकी मां और मौस...