प्रेम प्रसंग में बाधा बनी पत्नी की हत्या, शव नदी में फेंकने का आरोप; पति समेत छह हिरासत में
लखनऊ, अगस्त 1 -- रहीमाबाद, लखनऊ, संवाददाता। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी की हत्या कर उसका शव नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर शव को कार में ले जाकर इटौंजा थाना क्षेत्र में गोमती नदी के पुल के नीचे फेंक दिया। इसके बाद खुद रहीमाबाद थाने में पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराकर परिजनों और पुलिस को गुमराह करता रहा। शव की पहचान होने के बाद मृतका के भाई पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर रहीमाबाद पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों को अब तक हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है.
पुलिस की जांच पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मृतका अंजली सिंह निवासी ग्राम सोनिक, थाना दही, जनपद उन्नाव का विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.