देवघर, मार्च 27 -- मधुपुर। अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता कारीपहाड़ी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक प्रेम प्रसंग के चलते पलाश पेड़ पर एक साथ फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी है। युवती का गांव के ही युवक से प्रेम संबंध था। प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के थे। ग्रामीणों के अनुसार राजेश टुडू की बेटी बबीता कुमारी और जयराम महतो का बेटा प्रदीप महतो पिछले रविवार को घर से निकले थे। प्यार मोहब्बत का चक्कर था। दोनों के घर वाले बहुत खोजबीन कर रहे थे , लेकिन कहीं नहीं मिले। शुक्रवार को गांव के पूर्वी छोर में पलाश के पेड़ पर दोनों का फंदे से लटका हुआ शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ई थाना प्रभारी रूपेश कुमार महतो और एएसआई अजय कुमार तिवारी सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...