प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत
मैनपुरी, मई 15 -- औंछा। प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने से युवती की मौत हो गई, युवक गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण, सीओ कुरावली के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के शव को कब्जे में लिया गया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया गया है। युवक और उसके साथियों के खिलाफ युवती के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। कस्बा औंछा निवासी सद्दीक अली पुत्र मुनीर अली ने औंछा पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि गुरुवार को उसकी पुत्री रोशनी को औंछा के गढ़ीवख्त निवासी आमिर अली पुत्र राकेश अली अगवा कर ले गया। युवती अपने साथ 60 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण भी साथ ले गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.