बोकारो, अगस्त 7 -- झारखंड में बोकारो दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवती अपने प्रेमी के घर में रहने गई और घरवालों ने उसे वापस भेजना चाहा। जब वो जिद करके घर पर ही रुकी रही और नहीं गई तो प्रेमी के घरवालों ने उसकी हत्या कर दी और हत्या के बाद उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या था। पुलिस के मुताबिक विगत 5 अगस्त को बनचास टोला चट्टीगोड़ा के जंगल के किनारे एक पेड़ पर गमछे में फांसी लगी हालत में एक युवती का शव मिला था। शव की पहचान आरती हेम्ब्रम के रूप में हुई। मृतका की मां बूंदी देवी के टंकित आवेदन पर जरीडीह थाना में काण्ड संख्या 133/26, 06अगस्त की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। यह भी पढ़ें- हमारी नौकरियां सब्जियों की तरह बेच रहे;...