गोरखपुर, मई 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में पूर्व प्रधान दिनेश सिंह के पुत्र धीरज सिंह (30) ने अपने ही इंटर कॉलेज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिलने के बाद मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, धीरज सिंह रोजाना भोजन करने के बाद विद्यालय में सोने जाया करते थे। शनिवार रात भी वह विद्यालय में सोने गए थे। रविवार सुबह बगल के कमरे में सो रहे उनके भाई उन्हें जगाने पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो धीरज सिंह का शव पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे लटका मिला। शोर मचने पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.