बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भांसोली में एक युवक की खुदकुशी का मामला पुलिस की जांच में हत्या का निकला। मृतक की पत्नी और भाई ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था और घटना को खुदकुशी दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपियों के बीच अवैध संबंध थे और वे संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे। पुलिस ने आरोपी देवर-भाभी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस को बताया गया कि युवक द्वारा खुदकुशी की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण गला दबाना आया। इसके बाद बुधवार को कोतवाली देहात में पीड़ित पक्ष क...