फिरोजाबाद, दिसम्बर 20 -- फिरोजाबाद। बाल विवाह की प्रथा को खत्म करने के लिए 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन जागृति के तहत स्कूल कॉलेजों में पहुंच बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। सुगरा बेगम इंटर कॉलेज फिरोजाबाद में एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद एवं जिला हब फॉर एपावरमेंट ऑफ वीमेन मिशन शक्ति की अधिकारी अनम आकाशा ने कहा कि विद्यार्थी सोशल मीडिया से प्रेम प्रसंग में पड़कर खुद को हिंसा का शिकार बनने दे रहे हैं। उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि 8 वर्ष से कम आयु की लड़की या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो बाल विवाह की श्रेणी में आता है। मोहनी शर्मा ने बाल विवाह रोकने का संकल्प दिलाया। अरुण ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.