गुमला, मई 26 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा थाना क्षेत्र के घुंघरूपाठ गांव में मंगलवार को एक नाबालिग लड़का और लड़की कीटनाशक सेवन करने से गंभीर रूप से बीमार हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घुंघरूपाठ निवासी 17 वर्षीय किशोर और 12 वर्षीय किशोरी ने खेतों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दवा खाने के कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे।अस्पताल यह भी पढ़ें- मुंगेर: कीटनाशक दवा खाने से किशोरी की हालत गंभीर में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर...