गुमला, जुलाई 1 -- सिसई प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के नगर भंडारटोली गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक नाबालिग की कथित पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में नगर भंडारटोली निवासी विश्वनाथ उरांव (28) और अमित गोप (25) शामिल हैं।

घटना का विवरण थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि 20 जून को नगर भंडारटोली गांव में एक शादी समारोह आयोजित था। उसी समारोह में शामिल होने और अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए खूंटी जिले के पोटोमगड़ा गांव निवासी स्व.फागु पहान का 17 वर्षीय पुत्र सागर पहान वहां पहुंचा था। इसी दौरान प्रेमिका के भाई विश्वनाथ उरांव ने उसे देख लिया। आरोप है कि विश्वनाथ ने अपने साथी अमित गोप के साथ मिलकर सागर को गांव से दूर ले जाकर बेरहमी से मारपी...