प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर नाराज युवती ने पुलिस की मौजूदगी में युवक को जड़ा थप्पड़
दुमका, जुलाई 14 -- दुमका, प्रतिनिधि।प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से नाराज प्रेमिका ने सोमवार को नगर थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में ही युवक के कनपट्टी में जोर से थप्पड़ जड़ दी। युवती की पिटाई से युवक थाना परिसर में ही बेहोश हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में नगर थाना की पुलिस ने युवक को जीप में उठाकर इलाज के लिए दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक का इलाज चल रहा है। इस घटना से नगर थाना में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। युवक अशोक मुर्मू पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना अन्तर्गत तलवा गांव का निवासी है। वह दुमका के हॉस्टल में रहकर एसपी कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर रहा था। वह एमए का छात्र है। युवती रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव की रहने वाली है। दोनों एक साथ पढ़ाई कर रहे थे। दोनों की दोस्ती प्रेम प्रसंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.