प्रेम प्रसंग में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने एक घंटे में किया सकुशल बरामद; चार हिरासत में
लखीसराय, जून 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कबैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण अपहृत युवक को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना का संबंध प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
अपहरण की सूचना जानकारी के अनुसार, कबैया थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी नीरज कुमार शुक्रवार दोपहर पचना रोड बाजार गया था। इसी दौरान करीब दस की संख्या में पहुंचे लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही नीरज के पिता वरुण यादव ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
चार आरोपी गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.