प्रेम प्रसंग में दबंगों ने पिस्टल दिखाकर युवक को धमकाया
अंबेडकर नगर, जून 19 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में प्रेम प्रसंग में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक युवक के घर पर चढ़कर लोहे की रॉड, डंडा और पिस्टल लहराते हुए धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। केशवपुर गांव निवासी सत्यम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम आधा दर्जन से अधिक लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उनके भाई शिवम को जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में दबंगों ने घर में घुसकर लहराई पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी, दहशत में पीड़ित परिवार शिवम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.