मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप पर नोजलमैन का काम कर रहे मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र के एक गांव के 17 वर्षीय किशोर को तेलंगाना की एक 15 वर्षीय किशोरी से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद बीते छह अक्टूबर को किशोरी अपने प्रेमी किशोर के साथ भागकर उसके घर पहुंच गई। तब से वे कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक के निकट किराए के मकान में रह रहे थे। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिला के आरजी एयरपोर्ट थाना के सब इंस्पेक्टर के श्रीरामुलू के नेतृत्व आई पुलिस टीम ने दोनों को उनके कमरे से बरामद किया। इसके बाद शनिवार को दोनों को एसीजेएम पश्चिमी प्रथम के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने किशोर को 96 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर रंगारेड्डी के कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने की अनुमति दे दी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.