बदायूं, जून 22 -- प्रेम प्रसंग में युवती का निकाह दूसरी जगह तय होने से नाराज युवक एमएफ हाईवे किनारे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। जिसके चलते जाम लगा रहा। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। जिससे गर्मी में लोग परेशान रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। घटना के बाद युवक का मेडिकल कराया गया और पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। पुलिस ने युवक पर शांति भंग में कार्रवाई की है। मामला थाना एवं नगर वजीरगंज में एवीएस स्कूल के पास बने मोबाइल टावर का है। बरेली जिले की आंवला तहसील के अलीगंज गांव के रहने वाले 24 वर्षीय नदीम पुत्र बन्ने के भाई की ससुराल वजीरगंज नगर के एक मोहल्ले में है। यहां उसके भाई की साली से पिछले काफी समय स...