भागलपुर, जून 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट मालडीह पंचायत क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा ने कथित प्रेम-प्रसंग के मामले में कीटनाशक दवा खा ली। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। यह भी पढ़ें- प्रेम-प्रसंग में छात्रा ने खाई कीटनाशक दवा, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...