अररिया, मार्च 7 -- अररिया,निज संवाददाता नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात को प्रेम प्रसंग में फरार युवक युवती को बरामद कर लिया है। पुलिस युवक को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल एक मार्च को नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से नगर थाना के गोढ़ी चौक निवासी युवक विजय कुमार माली पिता शंकर माली पर युवती के अपहरण करने का केस दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी। वहीं शुक्रवार रात को पुलिस युवक युवती को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में बयान कराने में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग बता रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...