प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल: कोर्ट में बेटी ने बदला बयान, बौखलाए पिता ने प्रेमी के ताऊ को मौत के घाट उतार दिया
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- बदायूं, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के बदायूं में प्रेम-प्रसंग के चलते सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमिका के पिता ने बेटों के साथ मिलकर प्रेमी के ताऊ की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुरगांव का अमन पिछले साल अक्तूबर में पड़ोस में रहने वाली युवती को अपने साथ ले गया था। युवती के परिजनों ने अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। बुधवार रात पुलिस दोनों को नोएडा से पकड़कर बदायूं लाई। थाने में परिजन ने युवती को समझाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनके साथ जाने को तैयार नहीं हुई। गुरुवार को पुलिस ने युवती के न्याया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.