कानपुर, मार्च 21 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन गांव के रहने वाले एक सोलह साल के किशोर ने शुक्रवार दोपहर बाद घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जलालपुर नागिन गांव के रहने वाले जीवनलाल शटरिंग का काम करते हैं। उनके सोलह साल के पुत्र आशीष ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे आशीष किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद उसने कमरे में जाकर छत के कुंडे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब उसकी मां रानी देवी कमरे की तरफ गई तो बेटे का शव फांसी पर लटका देख वह बिलखने लगी। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.