एटा, जून 9 -- दस दिन पहले प्रेम प्रसंग में किशोरी को जहर खिला दिया था। जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान किशोरी ने आगरा में दम तोड़ दिया। परिजनों ने गांव के ही युवक पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक काफी दिनों से किशोरी को शादी करने के लिए परेशान कर रहा था। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे किशोरी के परिजनों ने बताया कि गांव जलालपुर पलरा निवासी युवक बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी कुछ समय बाद हो सकी थी। लोक-लाज के चलते शिकायत नहीं की थी। आरोप है कि 29 मई को युवक ने बुलाकर किशोरी को जहर खिला दिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी की हालात गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया गया। रविवार रात को इलाज के दौरान किशोरी की आगरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.