शामली, मई 12 -- कांधला। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते खंद्रावली में गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गत एक मई की रात में खंद्रावली बाग के पास शामली से गांव लौट रहे आशु पुत्र वीरेन्द्र निवासी खंद्रावली की गोलीमारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय पुलिस को हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने मौत होने का कारण आने पर परिजनों ने सुबह शव के साथ दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर जाम लगा दिया था। यह भी पढ़ें- एमपी में प्रेमिका ने EX-बॉयफ्रेंड संग मिलकर प्रेमी का किया मर्डर, बच्चे की कॉपी से खुला राज इसके बाद हत्या में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने खुलासा किया था कि गांव की एक युवती से त्रिकोणीय प्रेम प्रस...