रामगढ़, मई 12 -- रामगढ़,एक प्रतिनिधि। शहर के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला निवासी एक युवक ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में असफल होने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार बंगाली टोला निवासी अंकित यादव का प्रेम संबंध परसोतिया की एक युवती के साथ चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व युवती की शादी किसी अन्य युवक से हो गई थी। शादी के बाद युवती अपने मायके रामगढ़ आई हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकित यादव युवती के घर के समीप अपने एक-दो दोस्तों के पहुंचा था। वहीं उसने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोग...