प्रेम प्रसंग को लेकर हो रही पंचायत में बवाल
बेगुसराय, मई 4 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डफरपुर पंचायत अंतर्गत अब्बूपुर छतौना वार्ड संख्या 12 में प्रेम प्रसंग को लेकर हो रही पंचायत के दौरान विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। घायलों में 35 वर्षीय बुलबुल कुमार, 21 वर्षीय राहुल कुमार, 46 वर्षीय अरुण महतो तथा 35 वर्षीय पप्पू महतो शामिल हैं। घटना के संबंध में अयोध्या महतो के पुत्र आनंद कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पप्पू कुमार, बुलबुल, दामोदर महतो सहित कुल 12 लोगों को नामजद किया है। बताया गया है कि उनके पुत्र का पड़ोस की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान ही नामजद आरोपितों ने आक्रोशित होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.