पीलीभीत, दिसम्बर 21 -- पूरनपुर, संवाददाता। रिटायर्ड सीआईएसएफ के एसआई के घर में गोली लगने से हुई युवक की मौत के मामले में अभी रहस्य बना हुआ है। रुपयों के लेनदेन और प्रेम प्रसंग के चलते युवक की मौत होने की चर्चाएं हो रहीं हैं। युवक का लंबे समय से एसआई के घर आना जाना था। सप्ताह भर पहले ही उसकी बेटी आस्टेलिया गई थी। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल इस मामले में रिटायर्ड सीआईएसएफ के एसआई और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दंपति से पुलिस पूछताछ कर रही हैं। थाना न्यूरिया के गांव टोडरपुर के रहने वाले सुखदेव सिंह ने लगभग डेढ़ साल पहले नरायनपुर में रिटायर्ड सीआईएसएफ पूरनपुर सिंह के घर के नीचे बनी दुकान में एसीसीई नाम से आईलेट सेंटर खोला था। सुखदेव पूरन सिंह के घर उनके बेटे की तरह ही रहता था।...