पीलीभीत, अप्रैल 9 -- UP News: यूपी के पीलीभीत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते शहर के छतरी चौराहे के समीप एक होटल में रुके इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। होटल कर्मचारियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम योसलपुर निवासी 27 वर्षीय दीपांशु पिछले तीन दिन से पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा स्थित कुमार होटल में रुका हुआ था। वुधवार रात दीपांशु ने होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसने जहरीला पदार्थ खाकर शहर के बल्लभनगर कॉलोनी निवासी अपने एक परिचित को फोन करके जहर खा लेने की जानकारी दी। इसके बाद वह परिचित होटल पहुंचा और ...