रुद्रपुर, मार्च 5 -- दिनेशपुर। संवाददाता। एक किशोर ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम पर युवती से हुए प्रेम में धोखे से आहत एक किशोर ने जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालीनगर गांव निवासी शंकर राठौर का 17 वर्षीय पुत्र अनुज गुरुवार को अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे की खटीमा निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी जो बाद में प्रेम-प्रसंग में बदल गई। आरोप है कि फोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवती ने शादी करने से इन...