मथुरा, मार्च 3 -- बाजना (मथुरा)। थाना नौहझील के अंतर्गत एक गांव में मंगलवार को प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर किशोरी कमरे में गले में फंदा लगाकर लटक गयी। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर तत्काल उपचार को भिजवाया। हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। वहीं युवक हत्या की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। हत्यारोपियों की धरपकड़ को पांच टीमें लगाई गयी हैं। पुलिस करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव निवासी अर्जुन (31) मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्त सचिन के साथ धने वाले की ओर से गांव की ओर बाइक लेकर जा रहा था। आरोप है कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.